फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Another arrested in connection with Kunal's murder

Shahjahanpur News: कुनाल की हत्या के मामले में एक और गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 29 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Another arrested in connection with Kunal's murder
अमरिया। रामलीला मेला कमेटी में रुपये के हिसाब-किताब को लेकर हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मृतक किशोर कुनाल श्रीवास्तव के पक्ष की ओर से दर्ज मुकदमे में वांछित अश्वनी कुमार उर्फ रोज गुप्ता को तुमड़िया रोड स्थित अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 12 अक्तूबर की रात अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के रुपयों के हिसाब-किताब को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग व मारपीट शुरू हो गई। घटना में दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि किशोर कुनाल श्रीवास्तव की बेसबॉल के बल्ले से हमला कर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि बुधवार को सूचना पर वार्ड नंबर दो निवासी अश्वनी कुमार उर्फ रोज गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस 18 अक्तूबर को ओम उर्फ बिल्लू, 24 को सूरज कुमार गुप्ता और 25 को अभय गुप्ता व ऋषभ गुप्ता को गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed