{"_id":"6ae2516eb7df6353b706725f","slug":"democracy-fighter-dr-aditya-passes-awayguard-of-honor-given-farewell-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188675-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लोकतंत्र सेनानी डॉ. आदित्य का निधन...गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लोकतंत्र सेनानी डॉ. आदित्य का निधन...गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी विदाई
Thu, 29 Oct 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वरिष्ठ नेत्र सर्जन व लोकतंत्र सेनानी डॉ. आदित्य आर्य का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह करीब 70 वर्ष के थे। बुधवार को गर्रा स्थित मोक्षधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
पूर्व में जिला अस्पताल में वरिष्ठ नेत्र सर्जन रहे डॉ. आदित्य आर्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अभिमन्यु नगर के नगर संघचालक भी थे। वह आरोग्य भारती के बृज प्रांत के अध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे थे। उनके निधन की सूचना पर तमाम लोगों ने आवास पर पहुंचकर शोक जताया। डॉ.आदित्य आर्या आपातकाल के समय जेल भी गए थे। अंतिम यात्रा में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार, डॉ. रवि मोहन, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, डॉ.एमपी गंगवार, विभाग संघ चालक रवि मिश्रा, वरिष्ठ प्रचारक कृष्ण चंद्र, डॉ.रमेश, रमेश चंद्र सक्सेना, वीरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद