सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Arya Samajis celebrated Dayanand Bodh Ratri festival with devotion.

Shahjahanpur News: आर्य समाजियों ने श्रद्धा पूर्वक मनाया दयानंद बोध रात्रि पर्व

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Arya Samajis celebrated Dayanand Bodh Ratri festival with devotion.
विज्ञापन
सामाजिक जनजागरण के लिए याद किए गए स्वामी दयानंद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। आर्य समाज परिसर में दयानंद बोध रात्रि पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सामाजिक जनजागरण में स्वामी दयानंद के योगदान के लिए उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
आर्य विद्वान आचार्य चंदन मित्र ने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती ने सती प्रथा, छुआछूत, बाल विवाह आदि सामाजिक कुरीतियों के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी। पतंजलि योग पीठ के अंतरराष्ट्रीय योग प्रचारक आचार्य विवेकानंद ने वेद मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में गुरुकुल महाविद्यालय रुद्रपुर के प्रबंधक प्रणव शास्त्री और कन्या गुरुकुल के प्रबंधक अनुभव आर्य ने आर्य समाज के कार्यों को और अधिक गतिशील बनाने का आह्वान किया।
भजनोपदेशक संत कुमार आर्य और सत्यव्रत आर्य ने भजनों के माध्यम से स्वामी दयानंद के जीवन की घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों से आर्य समाज के नीति-नियमाें को अपनाने की अपील की। मलखंभ के राष्ट्रीय खिलाड़ी आनंद कुमार ने भी अपने करतब दिखाए।
इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। प्रधान सत्य प्रकाश आर्य और मंत्री लोकेश आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य, दासीराम, सर्वेश आर्य, रवींंद्र आर्य, कटरा आर्य समाज के मंत्री वीरेंद्र आर्य, कैलाश चंद्र, अशोक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed