सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Soumya's team wins Kho-Kho

Shahjahanpur News: खो-खो में सौम्या की टीम विजेता

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Soumya's team wins Kho-Kho
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में कैरम प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव की शुरुआत हो गई। पहले दिन छात्राओं ने खो-खो, बैडमिंटन और शतरंज में अपनी प्रतिभा दिखाई। खो-खो में सौम्या शुक्ला की टीम विजेता बनी।
पहले दिन बैडमिंटन में अस्मिता ने प्रथम, अदिति ने दूसरा और रोशनी ने तीसरा स्थान पाया। टेबल टेनिस में छवि ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय, नंदिनी ने तृतीय स्थान पाया। कैरम में स्वप्निल मिश्रा प्रथम, अन्वेषा द्वितीय और अनम खान तृतीय रहीं। शतरंज में अलंकृता प्रथम, शिखा द्वितीय व नेहा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर अर्चना वर्मा ने किया। छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। प्राचार्य डॉ.रुपांशुमाला ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। भावेश मिश्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम में क्रीड़ा विभाग की अनुराधा, ऋतु शर्मा, डॉ. आशीष गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed