सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU activists submitted a memorandum seeking the resolution of issues.

Shahjahanpur News: समस्याओं के निस्तारण को भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
BKU activists submitted a memorandum seeking the resolution of issues.
विज्ञापन
खुदागंज। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय जाकर खंड विकास अधिकारी अरविंद दुबे से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में यूरिया की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने, कृषि उपकरणों पर अनुदान में पारदर्शिता बरते जाने, सभी योजनाओं के पात्रों की सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराने, ग्राम पंचायतों में पानी की टंकियां चालू कराकर पेयजल संकट खत्म करने, लापरवाह पंचायत सचिवों की कार्यप्रणाली सुधारने, भोजपुर गांव में पक्का नाला निर्मित कराने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। इस दौरान विनोद गंगवार, दिनेश चंद्र सक्सेना, राजपाल यादव, रामवीर मौर्य, हरिशंकर तिवारी, रामचन्द्र गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed