{"_id":"6a28716cbec1ec04f20b3f6a","slug":"head-and-torso-of-a-signal-department-painter-found-lying-beside-the-railway-tracks-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-175736-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिग्नल विभाग के पेंटर का रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला सिर व धड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिग्नल विभाग के पेंटर का रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला सिर व धड़
विज्ञापन
अशोक कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे की ढाका ताल कॉलोनी निवासी सिग्नल विभाग में पेंटर गेट-वन के पद पर कार्यरत 48 वर्षीय अशोक कुमार का शव कहेलिया रेलवे स्टेशन के आउटर के पास पड़ा मिला। उनका सिर और धड़ अलग-अलग पड़ा था। सूचना पर जीआरपी पहुंची और झाड़ियों में पड़े मिले आईकार्ड के आधार पर परिजनों से संपर्क साधकर सूचना दी।
तिलहर के गोबरसंडा गांव निवासी अशोक कुमार रेलवे में सिग्नल विभाग में कार्यरत थे। वह थाना सदर बाजार की ढाका ताल कॉलोनी स्थित क्वार्टर में परिवार के साथ रहते थे। वह मंगलवार शाम करीब सवा पांच बजे कहेलिया रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर डाउनलाइन की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
ट्रेन के चालक ने ही हादसे की सूचना पॉवर केबिन को दी। इसके बाद रोजा जीआरपी चौकी के प्रभारी अजीत सिसोदिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे मृतक के पुत्र आकाश शव को देखकर बिलख पड़े। हादसे की सूचना पर पत्नी आशा देवी, बेटा आकाश, बेटी वैशाली व अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नरमू के नेता नरेंद्र त्यागी ने डेलीगेट अशोक के निधन पर शोक जताया।