सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Monday night was the hottest of the season; heatwave conditions caused distress during the day.

Shahjahanpur News: सीजन में सबसे गर्म रही सोमवार की रात, दिन में लू ने किया बेहाल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Monday night was the hottest of the season; heatwave conditions caused distress during the day.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीजन में सबसे गर्म सोमवार की रात रही। दिन में धूप की तपिश और लू के थपेड़ों ने हाल-बेहाल कर दिया। गर्मी से लोगों के पसीने छूट गए। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के साथ तेज धूप के साथ उमस व लू का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है।


ऊंचाई पर बादल छाए होने से मंगलवार को तेज धूप निकली। सुबह से ही उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में लू के थपेड़ों से बचाव करने के लिए लोग चेहरे को गमछा और कपड़े से छुपाए नजर आए। धूप से बचाव के लिए छाते का भी सहारा लिया। न दिन में लोगों को चैन मिला और न रात में सुकून।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 10 मिलीबार बढ़ा हुआ है। उत्तरी हवा चल रही है। आर्द्रता 35 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। लू के साथ उमस का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है। रात का तापमान बढ़ने के साथ दिन का भी तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed