{"_id":"6978fe1410f3afd155017dae","slug":"bus-collides-with-tractor-trolley-20-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-164065-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बस, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बस, 20 घायल
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में हाईवे पर हापुड़ डिपो की बस व गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराने के बाद पहुंच
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम फीलनगर गांव के सामने गलत दिशा में आई गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली हापुड़ डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 20 यात्री घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक समेत दो यात्रियों को बरेली रेफर किया गया है। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर एक लेन पर जाम लगा रहा।
हादसा मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। हापुड़ डिपो के बस चालक दिनेश सिंह शाहजहांपुर से 20 यात्रियों को लेकर बरेली की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर से गन्ने की भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली तिलहर चीनी मिल की ओर जा रही थी। फीलनगर गांव के सामने अचानक सामने से गलत दिशा में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस टकरा गई।
तेज आवाज सुन पीछे से आ रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली दो हिस्सों में बंट गई। ट्रॉली में भरा कुछ गन्ना बस के ऊपर आ गया और बाकी हाईवे पर फैल गया। इस कारण यातायात बाधित हो गया। चालक समेत सभी यात्री चोटिल हो गए।
क्रेन से बस के केबिन को तोड़कर उसमे फंसे चालक दिनेश सिंह को बाहर निकाला गया। हादसे में बस में सवार मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा निवासी भागवत दुबे की पत्नी सुमन, बरेली के इज्जतनगर सौ फुटा रोड निवासी आकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मीरानपुर कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद चालक व दोनों यात्रियों को बरेली रेफर कर दिया गया। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग गया।
सीओ तिलहर ज्योति यादव व इंस्पेक्टर अवधेश सेंगर ने क्रेन बुलवाई। हाईवे से गन्ना व क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। सीओ तिलहर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अन्य यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद दूसरे वाहन से भिजवा दिया गया।
Trending Videos