{"_id":"697f3fa0c19e01146e0d9fdd","slug":"video-shahjahanpur-congress-leader-targets-on-union-government-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा- केंद्र सरकार ने ग्रामीणों के चूल्हे पर किया सीधा प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा- केंद्र सरकार ने ग्रामीणों के चूल्हे पर किया सीधा प्रहार
शाहजहांपुर की महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण मजदूरों की आजीविका थी। इसको केंद्र सरकार ने तमाम बदलाव कर ग्रामीणों के चूल्हे पर सीधा प्रहार किया है। गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए। विदेश यात्रा सस्ती कर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का कार्य किया है। रविवार को टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्चना कटारिया ने कहा कि सरकार में सर्वाधिक अत्याचार दलित वर्ग और महिलाओं पर हो रहा है। बलात्कारियों से हमदर्दी और पीड़ितों से नफरत सरकार की नीति में शामिल है। देश-प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार हिंदू मुस्लिम की खाई खोदकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर के संविधान को खत्म करने का कुचक्र रचती रही है। उन्हें याद रखना होगा कि यह देश आंबेडकर गांधी का देश है। कांग्रेस कभी भी उनको इस साजिश में सफल नहीं होने देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।