सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Child YouTuber records video to complain about power outage; District Magistrate gets transformer replaced.

Shahjahanpur News: वीडियो बनाकर यू-ट्यूबर बच्चे ने की बिजली न आने की शिकायत, डीएम ने बदलवाया ट्रांसफाॅर्मर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Child YouTuber records video to complain about power outage; District Magistrate gets transformer replaced.
कलान के ककोड़ा गांव में ट्रांसफॉर्मर बदलते विद्युत निगम के कर्मचारी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के कारण बिजली न आने पर सात वर्ष के यू-ट्यूबर अधिराज उर्फ छोटा पैकेट ने डीएम को संबोधित करते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। डीएम के निर्देश पर चार घंटे में ट्रांसफॉर्मर बदलावकर बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी गई।

कलान के परौर क्षेत्र के ककोड़ा गांव में लंबे समय से खराब ट्रांसफाॅर्मर के कारण बिजली न आने से लोग परेशान थे। 200 से अधिक घरों में बिजली का संकट था।

छोटा पैकेट के नाम से मशहूर अधिराज ने मंगलवार को धर्मेंद्र प्रताप सिंह को संबोधित एक वीडियो बनाया। उन्होंने वीडियो के माध्यम से क्षेत्रवासियों की कठिनाइयां बताईं। साथ ही ट्रांसफाॅर्मर बदलने की अपील भी की। समस्या का समाधान होने के बाद बच्चे ने डीएम का आभार प्रकट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाला।

कलान के ककोड़ा गांव में ट्रांसफॉर्मर बदलते विद्युत निगम के कर्मचारी। स्रोत : जागरूक पाठक

कलान के ककोड़ा गांव में ट्रांसफॉर्मर बदलते विद्युत निगम के कर्मचारी। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed