{"_id":"6a2a917b1e35ce7dcc0a1b14","slug":"video-rain-brings-relief-from-the-heat-in-shahjahanpur-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, तेज हवा चलने से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, तेज हवा चलने से बिजली गुल
Mukesh Kumar
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:14 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बुधवार देर रात बड़ी राहत मिली। शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। इसके साथ ही तेज बिजली कड़कने लगी, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद बंध गई।
रात करीब दस बजे शुरू हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि, तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली कटौती होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण शहर कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद भी लिया। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहे, धूप नहीं निकलने से लोगों को राहत मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।