{"_id":"6991c3bdfa20249841065d96","slug":"children-showcase-their-creative-talents-at-the-science-maths-and-art-exhibition-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-165684-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विज्ञान, गणित और कला प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विज्ञान, गणित और कला प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्णायक मंडल ने नवोन्मेषी मॉडल सराहे, मेधावी बच्चे हुए पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को विज्ञान, गणित, कला और साहित्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आधारित 133 आकर्षक मॉडल प्रस्तुत अपनी नवोन्मेषी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में हुए आयोजन में बाल विद्या मंदिर, प्रयाग बाल विद्या मंदिर और डभौरा गांव के शिवम शिक्षा निकेतन के छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की। अतिथियों और अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर मॉडलों की सराहना की। निर्णायक मंडल ने प्रदर्शित मॉडलों को लेकर संबंधित छात्रों से प्रश्न पूछकर उनकी विषयगत समझ, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रस्तुति कौशल का मूल्यांकन कर उनके प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी में कला दीर्घा सभी के आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों की अद्भुत चित्रकारी ने सभी का मन मोह लिया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि काॅलेज प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रबंधक प्रभात सहाय, डॉ. प्रमोद मिश्रा, भाजपा नेता रजनी मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ओर नारियल फोड़कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। अंत में अतिथियों ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार और मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों सहित निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos