{"_id":"6992f636028b6f7ae00e35d7","slug":"video-book-fair-organised-at-gf-college-in-shahjahanpur-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जीएफ कॉलेज में लगा पुस्तक मेला, पठन-पाठन को बढ़ावा देने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जीएफ कॉलेज में लगा पुस्तक मेला, पठन-पाठन को बढ़ावा देने पर जोर
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में सोमवार को एक दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इसमें पठन-पाठन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पुस्तक मेले में पहुंचे विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान संबंधी नवीनतम पुस्तकों के साथ ही कवि, साहित्यकारों की पुस्तकों की खरीदारी की। केंद्रीय पुस्तकालय के संयोजकत्व में हुए पुस्तक मेले व टीचर्स रीडिंग हॉल का उद्घाटन प्राचार्य प्रो.मोहसिन हसन खां ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रीडिंग रूम में लगभग 4500 संदर्भ पुस्तकें, समाचार पत्र -पत्रिकाएं व अद्यतन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। यह अध्येताओं के ज्ञान को बढ़ाने में सहायक होगी। पुस्तक मेला की प्रशंसा करते हुए प्राचार्य ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य छात्रों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना और उन्हें साहित्य व ज्ञान के विविध स्रोतों से जोड़ना है। पुस्तकालयाध्यक्ष सैयद अनीस अहमद ने बताया कि पुस्तक मेले में दिल्ली, आगरा व शाहजहांपुर के प्रकाशकों की पुस्तकों को शामिल किया गया है। संकल्प भारत शोध न्यास व कॉलेज काॅर्नर और शाहजहांपुर काॅर्नर के अंतर्गत जनपद के लेखक, कवि व साहित्यकारों की पुस्तकें और संपूर्ण भारत से प्रतिष्ठित प्रकाशकों की हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू भाषा में शैक्षणिक, प्रतियोगी व सामान्य ज्ञान संबंधी- नवीनतम पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर जफरउल्ला खान, विकास कुमार, जहीर अहमद, शारोज खान, निदा, बुशरा, शाहरुख, सैयद औरंगजेब, शाकिर खान, डॉ. विनोद कुमार, श्याम शुक्ला, स्वप्निल यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।