Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से नौवीं के छात्र की मौत, कॉलेज गेट के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
शाहजहांपुर के रोजा में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गेट के सामने खड़े छात्र को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर स्कूल से घर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र अंश त्रिवेदी (14 वर्ष) को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को छात्रों और स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकअप वाहन कब्जे में ले लिया।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हयातपुरा निवासी अंश त्रिवेदी संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। उसके पिता राकेश त्रिवेदी की कई वर्ष पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। मां सीता देवी रोजा क्षेत्र के एक निजी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। अंश उनका इकलौता बेटा था।
यह भी पढ़ें- UP: 'महिला जिन्न उकसाती थी तो मार डाला...', किराना व्यापारी का कत्ल करने वाले कातिल का अजीबोगरीब दावा; पुलिस हैरान
कॉलेज गेट के सामने हुआ हादसा
सोमवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी के बाद अंश अपने सहपाठियों के साथ कॉलेज गेट के सामने सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान हथौड़ा सुभाष चौराहे की ओर से आए तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल अंश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत के बाद सीता देवी बदहवास हो गईं। चालक के भागने का प्रयास करने पर मौजूद छात्रों और आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि अंश की मां सीता त्रिवेदी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।