फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Upon seeing the books in disarray in the library, the DRM said, "The person in charge should be dismissed."

Shahjahanpur News: लाइब्रेरी में अस्त-व्यस्त पुस्तकें देखकर डीआरएम बोलीं- देखरेख करने वाली की छुट्टी कर दी जाए

Tue, 28 Jul 2026 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Upon seeing the books in disarray in the library, the DRM said, "The person in charge should be dismissed."
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करतीं डीआरएम विनीता श्रीवास्तव। संवाद
शाहजहांपुर। मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने सोमवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्हें लंबे समय से पुस्तकालय बंद मिला। अंदर पुस्तकें अस्त-व्यस्त थीं। डीआरएम ने देखरेख करने वाली संयोजक को छुट्टी पर भेजने की बात कही।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे स्पेशल ट्रेन से आईं डीआरएम ने गेस्ट हाउस में अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद उन्होंने पुस्तकालय देखने की इच्छा जताई तो अधिकारियों में खलबली मच गई। स्टेशन अधीक्षक ने आनन-फानन पुस्तकालय की चाबी तलाश कराना शुरू की। पता चला कि पुस्तकालय की संयोजक टीटीई ट्रेन ड्यूटी पर गईं हैं। उसके बाद पुस्तकालय कक्ष का ताला तोड़ा गया और तीन कर्मचारी लगाकर सफाई कराने के साथ ही पोंछा लगाया गया।
विज्ञापन

इस बीच डीआरएम भी पुस्तकालय पहुंच गईं। पूछा कि पुस्तकालय इतना अस्त-व्यस्त क्यों हैं। सीएमआई ने बताया कि इसका उपयोग नहीं होता है। कक्ष के अंदर जाने पर अलमारी और गत्ते के डिब्बों में बंद किताबें देखकर पूछा कि यहां की देखरेख कौन करता है? जवाब आया कि संयोजक छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक और सीएमआई से नाराजगी जताई। बोलीं-संयोजक की छुट्टी कर दी जाए। उन्हें बताया गया कि वह चेकिंग स्टाफ में कार्य करती हैं। ऐसे में पुस्तकालय खुल नहीं पाता है। इस पर डीआरएम ने पुस्तकालय के पास रिजर्वेशन केंद्र की प्रभारी अनुराग भारद्वाज को बुलाया। उनसे चार्ज ग्रहण कर प्रतिदिन एक घंटा पुस्तकालय खोलने के लिए कहा।
यह भी कहा कि प्रतिदिन अखबार मंगाएं, जिसे कर्मचारी पढ़ सकें। वहां से कुछ कदम पर बंद स्टाल को देखकर डीआरएम ने सीएमआई से पूछा कि इसे अब तक क्यों नहीं हटाया गया? इस बीच प्लास्टिक की बोतल को चूरा बनाने वाली मशीनों के स्टॉल नहीं होने पर नाराजगी जताई।

स्टेशन अधीक्षक को तुरंत ही मशीनों को लगवाने के निर्देश दिए। मुख्य गेट पर पहुंचकर सुंदरीकरण कार्य के दौरान हटाए गए शीशों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर एक आने पर सीएचआई त्रिलोक चंद्र को बुलाकर सफाई व्यवस्था बेहतर होने पर उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर एडीआरएम पारितोष गौतम, स्टेशन अधीक्षक अमरेंद्र गौतम, सीएमआई एसके ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed