{"_id":"6a67c00ddf74d7cfc7038d7f","slug":"adm-administration-checked-the-eligibility-of-the-beneficiaries-of-prime-ministers-housing-scheme-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1011-180094-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की एडीएम प्रशासन ने जांची पात्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की एडीएम प्रशासन ने जांची पात्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांट। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने सोमवार को नगर पंचायत के कई वार्डों में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की पात्रता जांची। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नूरजहां सहित संबंधित वार्डों के सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान एडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश देते हुए लाभार्थियों से कहा कि योजना का लाभ दिलाने के नाम पर किसी को भी रिश्वत देने की जरूरत नहीं है। यदि कोई कर्मचारी, बिचौलिया या अन्य व्यक्ति आवास के नाम पर रिश्वत की मांग करता है तो इसकी तत्काल शिकायत करें। जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बाद में एडीएम ने कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ियों के लिए नगर पंचायत की ओर से बनाए गए विश्राम गृह का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद