सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Conducted a self-enumeration for 300,000 families... District secures first place in the state.

Shahjahanpur News: तीन लाख परिवारों ने की स्वगणना...जिले ने प्रदेश में पाया पहला स्थान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Conducted a self-enumeration for 300,000 families... District secures first place in the state.
स्व गणना में जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर एडीएम एफआर अरविंद कुमार कर्मचारियों के साथ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वगणना में जिले ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जनगणना 2027 के तहत संचालित स्वगणना अभियान में जिले में तीन लाख तीन हजार परिवारों की स्वगणना पूर्ण कर ली गई। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता को बधाई दी।

डीएम ने बताया कि स्वगणना की शुरुआत सात मई से की गई थी। 21 मई तक चले इस अभियान में जिले ने प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। डीएम ने कहा कि यह उपलब्धि केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे जनपद की सामूहिक सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जनपदवासियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि सामूहिक इच्छाशक्ति और सकारात्मक सहभागिता से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। जनपद ने पहले स्थान पर आने के साथ आजमगढ़ जिले को 17000 अंकों से पीछे रखा।
विज्ञापन
Trending Videos

कर्मचारियों ने इस उपलब्धि के लिए प्रमुख जनगणना अधिकारी डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला जनगणना अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत निर्देशन के लिए बधाई दी। वहीं, अब 22 मई से लेकर 20 जून तक मकान की गणना और मकान सूचीकरण होगा।
--
इस तरह से मिली सफलता
डीएम ने बताया कि स्वगणना अभियान के अंतर्गत नागरिकों को डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी गणना दर्ज कराने के लिए निरंतर जागरूक किया जाता रहा। जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाते रहे। विभिन्न थीम आधारित दिवसों, विभागीय कार्यक्रमों, रैलियों, कार्यशालाओं एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से आमजन को स्वगणना के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता तथा निरंतर मॉनिटरिंग के कारण अभियान को व्यापक सफलता प्राप्त हुई।
--
प्रशासन की इस उपलब्धि पर सभी जनपदवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने निरंतर सहयोग किया और मेहनत की है।
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed