सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal sanitation workers go on strike again, city covered in filth

Shahjahanpur News: फिर हड़ताल पर बैठे नगर निगम के सफाईकर्मी, गंदगी से पटा शहर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Municipal sanitation workers go on strike again, city covered in filth
नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल शहर के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बृहस्पतिवार को सफाईकर्मी फिर हड़ताल पर चले गए। इस दौरान नगर निगम कार्यालय में एकत्र हुए कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। महापौर और नगर आयुक्त के लिखित में मांगों को मानने के आश्वासन पर सफाईकर्मी शांत हुए लेकिन काम पर नहीं लौटे। सफाई कार्य न किए जाने से पूरे शहर में गंदगी फैली हुई है।

अपर नगर आयुक्त पर अभद्रता का आरोप लगाकर बुधवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन के बाद खिरनीबाग चौराहे पर जाम लगा दिया था। महापौर अर्चना वर्मा ने अपर नगर आयुक्त से स्पष्टीकरण मांगने और अन्य मांगों को मानने का आश्वासन देकर शांत किया था। 24 घंटे के अंदर कार्रवाई न होने पर सफाई कर्मचारी बृहस्पतिवार को फिर हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह शहर में सफाई नहीं हुई। नगर निगम में एकत्र हुए सफाईकर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों के समझाने पर सफाईकर्मियों ने मांगें मानने की बात लिखित में मिलने पर ही काम पर लौटने की बात कही। इस पर अधिकारियों ने शाम तक का वक्त मांगा।
विज्ञापन
Trending Videos

--
कई मुद्दों पर हुई सफाई कर्मचारियों की नगर आयुक्त से वार्ता
सबसे पहले सफाई कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त अजय त्रिपाठी के माफी मांगने की शर्त रखी। नगर आयुक्त ने बताया कि अपर नगर आयुक्त के पिता गंभीर रूप से बीमार हैं। सफाई कर्मचारियों ने वीडियोकॉल से बात कराने की बात कही। नगर आयुक्त ने कहा कि उनसे लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके आने पर सफाई नायकों के साथ बैठक कराई जाएगी। सफाईकर्मियों ने शौचालयों पर महिलाओं के आईडी कार्ड जारी करने के साथ उनके वेतन में वृद्धि, बायोमीट्रिक से हाजिरी न लगाने, केवल सुबह की शिफ्ट में काम करने की मांग भी दोहराई। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों पर शाम को भी सफाई कराना आवश्यक है। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। नियमित कर्मचारियों का पीएफ काफी देर से पहुंचने की शिकायत पर नगर आयुक्त ने कहा कि लेखा विभाग से जांच कराई जाएगी। उन्होंने अन्य समस्याओं के निस्तारण का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार वाल्मीकि, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेन्द्र नाथ वाल्मीकि, राजकुमार, इश्तियाक, अर्चना वाल्मीकि, आकाश आनंद काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
--
बाजार से लेकर शहर की गलियों तक गंदगी
नगर निगम कार्यालय के पास शहीद उद्यान के बाहर काफी संख्या में फास्टफूड के ठेले लगते हैं। कई रेस्टोरेंट भी हैं। यहां पर बृहस्पतिवार की सुबह काफी कूड़ा पड़ा हुआ था। गाड़ियां निकलने पर कूड़ा उड़ रहा था। इसी तरह एसपी काॅलेज के सामने कूड़े के ढेर की वजह से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा था। खिरनीबाग, एसपी कार्यालय के सामने, मशीनरी मार्केट बहादुरगंज, घंटाघर के स्टेशन रोड जाने वाली सड़क, ताजूखेल आदि मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे हुए दिखाई दिए। कूड़े से निकल रही दुर्गंध से राहगीरों को निकलना मुश्किल हो रहा था। शुक्रवार को स्वच्छता अभियान के लिए टीम आने वाली है। ऐसे में स्थिति में सुधार होना बहुत जरूरी है। दो दिन से लोग सफाई न होने से काफी परेशान हैं।
--
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल होने से चारों ओर गंदगी फैल गई है। लोग घरों का कूड़ा सड़कों पर डाल रहे हैं। इसकी वजह से और गंदगी हो रही है।

- अन्नू, महमंद हद्दफ
--
दो दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। चारों तरफ कूड़े के ढेर लगे हैं। नगर निगम को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
- अलीम, रंगीन चौपाल

--
नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। सफाईकर्मियों की मांग पूरी करें या कोई और व्यवस्था करें, नगर निगम को शहर को तुरंत साफ कराना चाहिए।
- राकेश सिंह, आवास विकास
--
हड़ताल के चलते पिछले दो दिन से वार्डों में सफाई चौपट है। सफाईकर्मियों की मांगों का समर्थन करते हैं। मांगों को नहीं माना तो खुद नालियों की सफाई करनी पड़ेगी।
- कुमार सागर, बिजलीपुरा
--
अपर नगर आयुक्त के पिता बीमार हैं और वह अभी गोरखपुर में हैं। उनके आने पर सफाई नायकों के साथ बैठक की जाएगी। अन्य मुद्दों पर सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि शासन की नियमावली के अनुरूप जो कार्य संभव हैं, उनको कराने का प्रयास किया जाएगा। सफाईकर्मियों के जल्द कार्य शुरू करने की उम्मीद है।
- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed