फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress : Observers to review the 'Organization Building Campaign'

कांग्रेस : संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करेंगे पर्यवेक्षक

Thu, 13 Aug 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Congress : Observers to review the 'Organization Building Campaign'
शाहजहांपुर। कांग्रेस के एक वर्ष तक चले संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के लिए केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि हरियाणा के बादली-झज्जर से विधायक कुलदीप वत्स को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं लखीमपुर के पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, बरेली के अजय शुक्ला और असलम चौधरी को प्रदेश कमेटी की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सभी को 13 और 14 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी, महानगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक और नगर कमेटियों की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

13 अगस्त को दोपहर दो बजे राजीव भवन, टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में समीक्षा बैठक होगी। शाम पांच बजे वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक होगी। 14 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे सिंधौली ब्लॉक, दोपहर एक बजे पुवायां ब्लॉक / नगर कमेटी और दोपहर तीन बजे निगोही ब्लॉक की बैठक होगी। पर्यवेक्षक सभी बैठकों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed