{"_id":"6a7dcca2e034e7aec20339e5","slug":"video-video-students-dazzled-the-audience-with-a-patriotic-performance-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश कर मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश कर मचाई धूम
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और युवक बिरादरी की ओर से आयोजित होने वाले तिरंगा कॉन्सर्ट के लिए कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। इस बीच छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश कर धूम मचाई। इस बीच 19 कार्यक्रमों का चयन किया।
गांधी भवन में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह दस बजे किया गया। इस बीच छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश कर धूम मचा दी। गीत और नृत्य सराहे गए। चयन समिति ने ताल इंस्टीट्यूट, विजन इंटरनेशनल, लीड कांवेंट स्कूल, हॉली एंजिल्स स्कूल, श्री श्यामलाल अंगनेलाल इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेवा, दा मसूरी इंटरनेशनल, श्री नामदेव बाल विद्या मंदिर, डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, ग्रीन वैली कांवेंट , ट्रिन पाथवे, आर्य महिला इंटर कॉलेज, फर्स्ट क्राई इंटेलिटोट्स, गुरुकुल सेवा ट्रस्ट, एमए पब्लिक स्कूल, नालंदा शिक्षण संस्थान और बिंदास बैंड का कार्यक्रम चयन किया। सभी को 15 अगस्त को शाम पांच बजे से गांधी भवन में कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस मौके पर डीआईओएस डॉ. हरिवंश कुमार, सह संयोजक कवि डॉ. इंदु अजनबी, पवन सिंह, दपिंदर कौर, निकहत परवीन, डॉ. पुनीत मनीषी, डॉ. प्रतिभा सक्सेना, अंकित मिश्रा का सहयोग रहा। संचालन नितेश गुप्ता ने किया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।