शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से सघन जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। सीएमएस डॉ. सरोज कुमार ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक चलेगा।
कैंप में एचआईवी, सिफलिस, टीबी और हेपेटाइटिस की जांच की गई। एसटीआई से संबंधित मरीजों को जांच के बाद दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को इन बीमारियों के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया। लोगों को समय पर जांच कराने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान टीआई प्रोजेक्ट मैनेजर खालिद, आईसीटीसी काउंसलर गीतारानी, एलटी कल्पना, एसटीआई काउंसलर सोनी राजवंशी, मैनेजर रईस खान, फार्मासिस्ट सुभाष कनौजिया, आशीष भदौरिया और अनूप मिश्रा मौजूद रहे। संवाद