फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth drowns in deep water while bathing in a canal.

Shahjahanpur News: नहर में नहाते के दौरान युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत

Thu, 13 Aug 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns in deep water while bathing in a canal.
बलवीर कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
मीरानपुर कटरा। कटैया गांव के बलवीर कश्यप (28) की मंगलवार शाम शारदा नहर की मुख्य शाखा में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद करीब दो किमी आगे नहर से उन्हें निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कटैया निवासी वीरेंद्र कश्यप ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र बलवीर मंगलवार को सुबह खेत पर गया था। वहां से काम करके लौटने पर उसे गांव के कुछ बच्चे शारदा नहर पुल के पास नहाते दिखे। खेत से लौटे बलबीर के शरीर पर मिट्टी लगी होने से बच्चों को नहाते देख वह भी नहर में घुसकर नहाने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान वह नहर के गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। नहर में नहा रहे बच्चों ने गांव आकर उन्हें बलवीर के नहर में डूबने की सूचना दी। इससे परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन नहर के तेज बहाव में वह कहीं नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में परिजनों ने आसपास के गांंवों के कुछ गोताखोर बुलाए। गोताखोरों ने शाम छह बजे से नहर में उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 9:30 बजे गोताखोरों ने करीब दो किमी आगे कसरक गांंव के पास बने नहर के पुल के पास फंसे बलवीर के शव को बाहर निकाला और पुलिस को इत्तला दी।

खेती करने वाले बलवीर तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। बलवीर की मौत की खबर सुनकर उनकी नेत्रहीन पत्नी जानकी देवी दो बच्चों के साथ रोते हुए बेसुध हो गई। सीओ विदुष सक्सेना के अनुसार बलवीर की डूबने से मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed