फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Despite the Ganga river's water level subsiding, the flood situation remains the same.

Shahjahanpur News: गंगा में उफान कम होने के बावजूद बाढ़ के हालात जस के तस

Thu, 13 Aug 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Despite the Ganga river's water level subsiding, the flood situation remains the same.
जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे पर भरे पानी से गुजरते लोग। संवाद
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। गंगा के उफान में बुधवार को मामूली कमी आई, लेकिन बाढ़ के हालात जस के तस बने रहने से पानी से घिरे गांवों के लोगों का जीवन-यापन लड़खड़ाया रहा। जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे सहित गंगा के दोनों किनारों पर बसे करीब आधा दर्जन गांवों के संपर्क मार्ग और फसलें डूबी होने से किसान बहुत परेशान हैं। पशुपालक अपने पालतू पशुओं के लिए हरा चारे के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार कलान के भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर सात सेमी घट कर 143.42 मीटर गेज हो गया है। इसके बावजूद शमसाबाद स्टेट हाईवे पर चौरा गांव के पास करीब 100 मीटर दायरे में एक से दो फुट पानी पास हो रहा है।
विज्ञापन

तटीय गांवों में बाढ़ आसपास के निचले हिस्सों में फैल जाने से पैलानी उत्तर सहित आजादनगर, इस्लामनगर आदि कई गांवों के गलियारों में दो से तीन फुट पानी भरा हुआ है। पैलानी उत्तर के कई घरों तक पानी पहुंच जाने से लोगों ने गांव में ऊंचे पर बने घरों में शरण ले रखी है। संपर्क मार्ग डूबे होने से इन गांवों के बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि उन्हें पैलानी उत्तर के प्राथमिक स्कूल परिसर में पानी भरने की सूचना मिली है। एसडीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि दो दिनों की अपेक्षा गंगा के बढ़ते जलस्तर में आज कुछ कमी आई है और बाढ़ के हालात जल्द सामान्य होने की उम्मीद है। एसडीएम के अनुसार तहसील के कर्मचारी बाढ़ क्षेत्र पर सतर्कता के साथ नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed