फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A scuffle broke out between Kanwariyas and an Eco driver after a collision between vehicles in Sindhauli.

Shahjahanpur News: सिंधौली में वाहनों की टक्कर के बाद कांवड़ियों व इको चालक में मारपीट

Thu, 13 Aug 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out between Kanwariyas and an Eco driver after a collision between vehicles in Sindhauli.
शाहजहांपुर। सिंधौली कस्बे में मंगलवार रात कांवड़ियों की डीजे लगी पिकअप और इको वैन की टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि कांवड़ियों ने इको चालक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 11 बजे कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेने जा रहा था। इसी दौरान सिंधौली कस्बे में पुवायां की ओर से आ रही इको वैन की कांवड़ियों की पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से पिकअप पर लगा साउंड सिस्टम और स्पीकर सड़क पर गिर गए। आरोप है कि इसके बाद कांवड़ियों ने इको चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में दोनों पक्षों में सहमति बन गई, जिसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया गया कि पिकअप में कोई कांवड़िया सवार नहीं था, इसलिए हादसे में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। विवाद के बाद इको चालक मध्य प्रदेश चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी और मारपीट में सात पर रिपोर्ट
बंडा। गांव भांभी में कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी करने का विरोध करने पर हुए विवाद में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी अरुण सिंह ने बताया कि वह आठ अगस्त को गांव के लोगों के साथ कांवड़ लेने गए थे। नौ अगस्त को कांवड़ चढ़ाने के बाद 10 अगस्त को गांव में भंडारे का आयोजन किया गया।
अरुण के अनुसार, 11 अगस्त को वह गांव से कांवड़ियों के दूसरे जत्थे को विदा कर रहे थे। इस दौरान कुछ कांवड़ यात्री लंगड़ाकर चल रहे थे। आरोप है कि इस पर शराफत, मोहम्मद लाइक उर्फ पप्पू, मेहंदी हसन, नफीस, इसराइल, गट्टू और शेरुम समेत कुछ अन्य लोगों ने कांवड़ियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए तमंचे और डंडे लेकर आए और मारपीट करने लगे। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।

--
सिंधौली की घटना में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। इको चालक मध्य प्रदेश चला गया है। बंडा की घटना में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और तीन का शांतिभंग में चालान किया गया है।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed