फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction of the first floor of the Municipal Corporation office to be completed by August 20: Finance Minister

20 अगस्त तक नगर निगम कार्यालय के प्रथम तल का निर्माण हो पूरा : वित्तमंत्री

Fri, 07 Aug 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Construction of the first floor of the Municipal Corporation office to be completed by August 20: Finance Minister
लोहारों वाले चौराहा पर ट्रांसफार्मर हटाने के निर्देश देते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स्रोत:
शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ककरा स्थित नगर निगम के निर्माणाधीन कार्यालय, गर्रा नदी के पुल, लोहारों वाले चौराहा आदि स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने 20 अगस्त तक नगर निगम भवन के प्रथम तल का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे नगर निगम और एसडीए कार्यालय का संचालन हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्था को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए कहा। इसके बाद मंत्री ने अजीजगंज के निकट गर्रा नदी के पुल का जायजा लिया। पुल ऊंचा होने के बाद आवागमन शुरू हो गया है। मंत्री ने कहा की मौसम अनुकूल होने पर बिटुमिन कार्य पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

लोहारों वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने चौराहे पर स्थित विद्युत खंभों और ट्रांसफाॅर्मर को शीघ्र स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए। पुरानी रेलवे लाइन के मार्ग को रोलर से समतल करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, विकास प्राधिकरण के ओएसडी एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed