सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dead body of young man found hanging from a tree outside the village in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Mar 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इसकी खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

dead body of young man found hanging from a tree outside the village in Shahjahanpur
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव बाजपुर में रामसनेही के 21 वर्षीय पुत्र गोपाल उर्फ शेखू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।

Trending Videos


परिजन ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे गोपाल उर्फ शेखू गांव में ही होली मिलने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक नहीं आने पर परिजन ने तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोग पूरी रात युवक की खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन से लग रहे थे पैर 
बृहस्पतिवार की सुबह एक व्यक्ति खेत की ओर गया तो उसने गांव के पूरब खेत में लगे पेड़ से युवक का शव रस्सी के सहारे लटका देखा। मृतक की पहचान गोपाल उर्फ शेखू के रूप में हुई। युवक के पैर जमीन को छू रहे थे। 

मृतक की मां सुबोधा देवी ने रोते-बिलखते बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed