फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand for the constitution of a tribunal for senior citizens

Shahjahanpur News: वरिष्ठ नागरिकों का ट्रिब्यूनल गठित करने की मांग

Thu, 13 Aug 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for the constitution of a tribunal for senior citizens
शाहजहांपुर। सीनियर सिटीजन सोसायटी की बैठक नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ट्रिब्यूनल गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुराने जिला अस्पताल में चिकित्सक तैनात किए जाएं। अस्पताल केवल वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित किया जाए।
विज्ञापन




नगर आयुक्त ने कहा कि सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निर्माण पूरा हो गया है। जल्द ही उसका उद्घाटन होगा। सदस्यों की बताई समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। सदस्यों ने एक अक्तूबर को होने वाले विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस को भव्य रूप से मनाने के प्रस्ताव को पारित किया।
विज्ञापन


इस दौरान जिलामंत्री सत्यप्रकाश तिवारी, डॉ. सुरेश मिश्रा, सावित्री शर्मा, शशि शुक्ला, कस्तूरी देवी, विजय लक्ष्मी, राजेश चंद्र शुक्ला, रामेंद्र मिश्रा, अनिल दीक्षित, पवन सिंह, पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे। अंत में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed