सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees throng to offer prayers to Goddess Shailputri on the first day of Navratri.

Shahjahanpur News: नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng to offer prayers to Goddess Shailputri on the first day of Navratri.
मोहल्ला मंडी ​स्थित माता दुर्गा मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन मातारानी की पूजा करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नौ देवियों की उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्र की बृहस्पतिवार से शुरुआत हो गई। मातारानी के भक्तों ने सुबह शुभ मुहूर्त में घरों में कलश स्थापना कर मां शक्ति की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन शुरू हो गए। मंदिरों में देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की गई।
Trending Videos

बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे से टाउन हाल रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, मंडी के मां दुर्गा देवी मंदिर, चौक स्थित फूलमती मंदिर, खिरनीबाग में काली माता मंदिर, बिसरात में काली माता मंदिर आदि में मातारानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। फल, नारियल और मिठाई का भोग लगाया। देवी मंदिरों में सुबह से भीड़ नजर आई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर के संयोजन में किडजी एलिमेंट्री स्कूल में सामूहिक हवन पूजन व प्रसाद वितरण कर हिंदू नववर्ष मनाया गया। कार्यक्रम में विभाग मंत्री अशनील सिंह, महानगर उपाध्यक्ष रमेश कोरी, महानगर मंत्री धर्मेंद्र, प्रचार-प्रमुख अनुभव गुप्ता, श्रीओम गुप्ता, नीरा श्रीवास्तव, प्रतिमा यादव, सत्यभामा, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद। नवरात्र पर नगर के आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर, परशुराम जन्मभूमि स्थित मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर के अलावा गुनारा वाली मठिया, गांव ढकियाइन स्थित मां रेणुका मंदिर तथा गांव तिकोला स्थित मां काली मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां के स्वरूप की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। इस अवसर पर तहसील रोड, रामताल रोड सहित नगर के कई स्थानों पर लोगों ने भंडारा कर राहगीरों को प्रसाद वितरित किया।
--
आरएसएस ने निकाला पथ संचलन
जलालाबाद। नवसंवत्सर के अवसर पर आरएसएस की ओर से नगर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन टंकी वाली गली स्थित एक मैरिज लाॅन से शुरू होकर तहसील रोड, रामताल रोड, सदर बाजार व नलवाली गली होता हुआ सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। संगठन के कृष्णपाल सिंह ने संघ के बारे में विस्तारपूर्वक बताए हुए कहा कि सौ साल पहले लगाया गया संघ रूपी पौधा आज वटवृक्ष बनकर देश की सेवा में जुटा हुआ है। इसके बाद प्रार्थना व ध्वज प्रणाम कर पथ संचलन की शुरुआत की गई। इस मौके रामशंकर अग्रवाल, अनिल भारद्वाज, सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, सभासद प्रदीप मिश्रा, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
--
गुरुकुल में गूंजे वैदिक मंत्र
तिलहर। रुद्रपुर स्थित श्री कन्या गुरुकुल में सर्वमंगलकारी यज्ञ का आयोजन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नववर्ष का स्वागत किया गया। प्राचार्य अंजलि ने कहा कि सनातन विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है। गुरुकुल के मुख्य संरक्षक विजय रामपाल ने समस्त गुरुकुल परिवार को शुभकामनाएं दीं। वहीं कुलाधिपति विजेंद्र नाथ गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आह्वान किया कि सनातन नववर्ष को नवीन संकल्पों के साथ प्रारंभ किया जाए। गुरुकुल की मुख्याधिष्ठात्री श्रीजी, प्रधान डॉ. पीके वर्मा आदि उपस्थित रहे।
--
मंदिरों के आसपास चूने का छिड़काव
खुदागंज। नवरात्र पर नगर पंचायत खुदागंज की ओर से नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह के मार्गदर्शन और अधिशासी अधिकारी नूरजहां के निर्देशों के अनुपालन में इस अभियान के तहत नगर के सभी प्रमुख मंदिरों और उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई कराई गई। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने के लिए चूने का छिड़काव भी किया गया। संवाद

मोहल्ला मंडी स्थित माता दुर्गा मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन मातारानी की पूजा करते श्रद्धालु।

मोहल्ला मंडी स्थित माता दुर्गा मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन मातारानी की पूजा करते श्रद्धालु।

मोहल्ला मंडी स्थित माता दुर्गा मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन मातारानी की पूजा करते श्रद्धालु।

मोहल्ला मंडी स्थित माता दुर्गा मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन मातारानी की पूजा करते श्रद्धालु।

मोहल्ला मंडी स्थित माता दुर्गा मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन मातारानी की पूजा करते श्रद्धालु।

मोहल्ला मंडी स्थित माता दुर्गा मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन मातारानी की पूजा करते श्रद्धालु।

मोहल्ला मंडी स्थित माता दुर्गा मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन मातारानी की पूजा करते श्रद्धालु।

मोहल्ला मंडी स्थित माता दुर्गा मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन मातारानी की पूजा करते श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed