{"_id":"69c280ace07a0126b40eb8e7","slug":"young-man-dies-live-in-partner-and-children-accused-of-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-168812-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक की मौत, साथ रह रही लापता महिला व बच्चों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक की मौत, साथ रह रही लापता महिला व बच्चों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
अनिल सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
महिला के साथ होता था अनिल का झगड़ा, तीन दिन से पी रहा था शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के बखौरा गांव निवासी 40 वर्षीय अनिल सिंह की सोमवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अनिल सिंह के साथ एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। वह अनिल की मौत के बाद चली गई। शक है कि उन्हीं लोगों ने अनिल सिंह की हत्या की है।
सुरजीत सिंह ने बताया कि भाई अनिल सिंह की शादी नहीं हुई थी। भाई हरिद्वार में मजदूरी करते थे। वहां उनके साथ बदायूं की एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ रहकर काम करती थी। पति की मौत के बाद महिला अपने बच्चों के साथ करीब डेढ़ साल से भाई अनिल सिंह के साथ आकर रहने लगी।
पिछले कुछ दिनों से भाई और महिला के बीच झगड़ा हो रहा था। कई बार अनिल को मारने की धमकी भी दी गई थी। सोमवार की सुबह भी अनिल का झगड़ा हुआ था। फिर शाम को खुद महिला ने मां मुन्नी देवी को झगड़े के बारे में बताया। मां जब घर गईं तो अनिल चारपाई पर पड़े थे। उनके शरीर पर खरोंचें थीं। तकिया व बिस्तर खून से सना था।
भाई की नाक से भी खून निकल रहा था। तुरंत मां परिवार के लोगों के साथ भाई को लेकर अस्पताल गईं। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच महिला अपने दो बच्चों के साथ घर से चली गई, उसका कुछ पता नहीं चला है। शक है कि भाई की हत्या महिला व उसके बच्चों ने की है।
थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि अनिल सिंह तीन-चार दिन से लगातार शराब पी रहा था। शराब के नशे की वजह से खाना भी नहीं खाया था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। अगर कोई तहरीर आती है तो मामले की जांच कर तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -
भाई को बचाने पर दी गई थी तहरीर
सुरजीत सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व भाई अनिल सिंह के साथ महिला व उसके बच्चों ने मारपीट की थी। जब बीच-बचाव करने गए तो उन्हीं के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई, जिसमें समझौता हो गया था। इसके बाद से भाई के घर नहीं गए। सोमवार शाम जब घटना की जानकारी हुई, तब भाई के घर गए।
Trending Videos