सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three people riding a bike injured in a collision with a car.

Shahjahanpur News: कार की टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोग घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Three people riding a bike injured in a collision with a car.
विज्ञापन
तिलहर। नगर के एक निजी अस्पताल से दवा लेने आ रहे खुटार क्षेत्र के गांव अंडहा निवासी बृजेश कुमार की बाइक से मंगलवार की सुबह करीब दस बजे निगोही मार्ग पर सरेली गांव के पास पीछे से आई एक कार टकरा गई। हादसे में बृजेश सहित पीछे बैठा उनका किशोर पुत्र बागेश और निगोही क्षेत्र के गांव सहदेवपुर निवासी उनके एक रिश्तेदार की पुत्री संगीता घायल हो गए।
Trending Videos

हादसे के बाद कार लेकर उसका चालक भाग गया। मौके पर जुटे राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल किशोर बागेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाइक चालक बृजेश और किशोरी संगीता का सीएचसी में उपचार हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed