सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Distances Turned into Closeness; A Farewell Given at the Counseling Center

Shahjahanpur News: दूरियां, नजदीकियां बनीं, परामर्श केंद्र से दी गई विदाई

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Distances Turned into Closeness; A Farewell Given at the Counseling Center
विज्ञापन
20 पत्रावलियों पर हुई सुनवाई, दो दंपतियों में हुई सुलह
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। शादी के 12 साल बाद जिंदगी में आई दूसरी के चक्कर में युवक की पत्नी से दूरी बन गई थी। परिवार परामर्श केंद्र पर दंपती के बीच बनी दूरी को आपसी बातचीत कराकर दूर किया गया। केंद्र से ही उन्हें विदाई दी गई।
परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित केंद्र पर शुक्रवार को 20 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें दो दंपती के बीच चल रहे मनमुटाव को बातचीत के जरिये दूर किया गया। उन्होंने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक दंपती की शादी को 12 साल हो चुके थे। महिला का पति 20 दिन से घर नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के मध्य किसी अन्य महिला को लेकर विवाद था। प्रकरण में दोनों पक्षों को केंद्र बुलाया गया, जहां उनकी आपसी वार्ता कराई गई और उन्हें समझाया-बुझाया गया। परामर्श उपरांत दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार रोजा थाना क्षेत्र के दंपती की शादी को एक साल हुए थे। घरेलू बातों को लेकर हुए मनमुटाव में महिला मायके जाकर रहने लगी थी। दोनों के बीच सुलह कराई गई।
इस दौरान महिला परामर्शदात्री शशि प्रभा कौशल, मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, मोनिका कुमारी, मोनिका रानी, निशा मिश्रा, आरक्षी साकेत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed