{"_id":"6a070d7a96f3df98f30fa2d5","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-tree-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-173321-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में जान गई, पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में जान गई, पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
अमन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के अकर्रा रसूलपुर गांव निवासी 24 वर्षीय अमन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उनका शव चौक कोतवाली क्षेत्र में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
पिता रामकिशोर ने बताया कि बेटा अमन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। अभी एक साल पूर्व ही उसकी शादी हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के बेहटा गांव की रहने वाली रचना के साथ हुई थी। बहू सात मई को मायके चली गई थी। उन्होंने बताया कि बेटा शराब अधिक पीता था।
मना करने पर भी नहीं मानता था। बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे बेटा अमन घर से निकल गया। उसके घर न लौटने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह गांव से लगभग एक किमी दूर चौक कोतवाली क्षेत्र में आम के बाग में बेटे का शव पेड़ से लटका मिला। उसके गले में लोअर का फंदा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
बाग मालिक के जरिये घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने बताया कि अमन का पत्नी से कोई विवाद नहीं था। न ही घर में किसी बात की कोई परेशानी थी। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
गन्ना ग्रामसेवक की संदिग्ध हालात में मौत की जांच में तेजी लाने की मांग
देवकली। मकसूदापुर चीनी मिल में गन्ना ग्रामसेवक के पद पर कार्यरत मनोज कुमार गंगवार की मौत के 11 दिन बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर उनकी पत्नी और भाई ने मुख्यमंत्री से जांच जल्द कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
भंवरखेड़ा जिगनिया गांव के मनोज कुमार गंगवार का शव गत चार मई की सुबह उनके घर के कमरे में मिला था। उस वक्त उनकी पत्नी नीरज बच्चों के साथ उनकी पढ़ाई के लिए पीलीभीत के बीसलपुर कस्बे में थीं। शव के पास मिले सुसाइड नोट में मौत के लिए मिल के वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रताड़ित करने करने का आरोप लगाते हुए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया था।
पुलिस ने नीरज की तहरीर पर मिल के एमडी अजय शर्मा यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह और उमेश प्रताप शुक्ला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। भाई संदीप कुमार ने बताया 11 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे उनका परिवार काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि वह सीओ पुवायां से मिलकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं और अब मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज है और विवेचना चल रही है। सुसाइड नोट हस्तलेख परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद