{"_id":"6a2fac9fb2ba3611190820c6","slug":"video-yoga-week-begins-in-shahjahanpur-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में योग सप्ताह का शुभारंभ, योगासन कर निरोग काया का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में योग सप्ताह का शुभारंभ, योगासन कर निरोग काया का लिया संकल्प
Mukesh Kumar
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:11 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में जिला प्रशासन व आयुष विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस बीच बड़ी संख्या में लोगों ने योग के आसन किए। शहीद संग्रहालय में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भगवान धन्वन्तरि व महर्षि पतंजलि के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। योग विज्ञान संस्थान के जिला प्रधान डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी, ज्योति गुप्ता, अखंड प्रताप, चिवनाथ पाल ने योगासनों का अभ्यास कराया।
डीएम ने कहा कि भागमभाग, तनाव, बढ़ती महत्वाकांक्षा के दौर में हम जीवन की लय को खोते चले जा रहे हैं। ऐसे समय में हम भारतीय संस्कृति की अमूल्य विधा, जिसके वैज्ञानिक गुणों, सिद्धांतों के कारण योग एक शीतल छांव की तरह है, जो हमारे मन प्राण और शरीर के सन्तुलन को बनाए रखकर हमारे जीवन पथ को निष्कण्टक करता है।
अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ.सिराज अहमद अंसारी व जिला होम्योपैथ अधिकारी डॉ.शबीना नाज ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सीएमओ डॉ.विवेक कुमार मिश्रा, एडीएम रजनीश कुमार मिश्रा, छावनी परिषद के सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित, अविरल सिंह चंदेल, डॉ. मनु यादव, डॉ.संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।