सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Speeding car crashes into DCM truck; shoe trader killed.

Shahjahanpur News: डीसीएम में घुसी तेज रफ्तार कार, जूता व्यापारी की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Speeding car crashes into DCM truck; shoe trader killed.
अशोक उर्फ भोले का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। बरेली हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर तेज रफ्तार कार वहां खड़ी डीसीएम में घुस गई। हादसे में कार चालक मोहल्ला प्रतापनगर निवासी जूता व्यापारी 26 वर्षीय अशोक उर्फ भोले की मौत हो गई, जबकि कार सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गांव गुनारा निवासी ओमेंद्र का बेटा आकाश अपने बहनोई की कार लेकर रविवार दोपहर अपने दोस्त क्षेत्र के गांव करदौला निवासी रवि, इसी गांव के अरुण व गांव कुंडरी चकचंद्रसेन निवासी सत्यम व अशोक उर्फ भोले के साथ घूमने निकला था। कार को अशोक चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। उसी रफ्तार में कार को हाईवे पर स्थित कांति पेट्रोल पंप की तरफ मोड़ दिया। पंप के दाहिनी तरफ किनारे एक डीसीएम खड़ी थी। तेज रफ्तार कार उसी में घुस गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह कार सवार लोगों को बाहर निकाला और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक कार चला रहे अशोक उर्फ भोले की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कार सवार अन्य चार घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मृतक अशोक के घर में पत्नी खुशबू के अलावा पांच साल की बेटी अदिति व दो साल की बेटी वृंदा है। अशोक की बाजारगंज में जूतों की दुकान है। उनके पिता की भी मौत हो चुकी है। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि सीसी कैमराें से मिले फुटेज से पता लगा है कि पंप पर जाने के समय कार की गति काफी ज्यादा थी।
----------------
रोडवेज बस की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत, रिपोर्ट दर्ज
कांट। थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गंगापट्टी निवासी ऋषिपाल सिंह के बेटे सुशील कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के अनुसार, 10 जून को ऋषिपाल सिंह साइकिल से जमुनिया दौलतपुर जा रहे थे। जमुनिया दौलतपुर में पेट्रोल पंप के सामने एक रोडवेज बस से उनकी साइकिल को टक्कर लग गई। निजी अस्पताल में भर्ती ऋषिपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
-----------------
हाईवे पर डीसीएम और ट्रक की टक्कर में चालक समेत दो घायल



तिलहर। लखनऊ से बरेली जा रही एक डीसीएम रविवार सुबह पांच बजे तिलहर क्षेत्र में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।



पुलिस सूचना पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलहर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के खंजाखेड़ा निवासी अनुराग वर्मा डीसीएम में कार्टन लेकर बरेली जा रहे थे।



वाहन कानपुर नगर निवासी प्रभर्व चला रहा था। तिलहर क्षेत्र में धनेला गांव के पास चालक को झपकी आ गई। डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर से डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-----------------------
हादसे में बेटा-बहू घायल, ससुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट



शाहजहांपुर। हरदोई जिले के थाना शाहाबाद क्षेत्र के नगला लोथू गांव निवासी सुखदेव ने चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 10 जून की सुबह बेटा नीरज अपनी पत्नी सीमा के साथ ससुराल कांट के किसुरिहाई गांव स्कूटी से जा रहे थे। चांदापुर मोड़ के पास ट्रक की टक्कर लगने से स्कूटी पर सवार बेटा और बहू घायल हो गए। ट्रक व स्कूटी को थाना अजीजगंज चौकी पुलिस ने कब्जा में लिया था। पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
-------------------------
सड़क पर तेल गिरा, कई वाहन फिसले

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में बेरी चौकी के पास रविवार सुबह एक व्यक्ति की सरसों के तेल की पिपिया गिरने से सड़क पर तेल फैल गया। इस कारण कई वाहन फिसल गए और कई लोग चोटिल हो गए। वाहन फिसलने से एक युवक, उसके बच्चों को भी चोटें आईं। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर सड़क पर रेत डाली। संवाद

अशोक उर्फ भोले का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अशोक उर्फ भोले का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अशोक उर्फ भोले का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अशोक उर्फ भोले का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed