{"_id":"6a2ee153b59f0ee5650e8f2a","slug":"case-of-stabbing-a-womans-husband-following-taunts-transferred-to-the-grp-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176152-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छींटाकशी के बाद महिला के पति को चाकू मारने का मामला जीआरपी स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छींटाकशी के बाद महिला के पति को चाकू मारने का मामला जीआरपी स्थानांतरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के गेट पर छींटाकशी का विरोध करने पर महिला के पति इमरान को चाकू मारकर घायल कर देने के मामले में सीमा विवाद का पटाक्षेप हो गया। महिला अपराध के चलते सदर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन सीसी कैमरों में विवाद रेलवे क्षेत्र में होने के चलते मामला जीआरपी स्थानांतरित कर दिया गया है।
आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुरा के इमरान मंगलवार की रात अपनी पत्नी व दूधमुंहे बच्चे और साले जमन के साथ देहरादून जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर आए थे। उनकी ट्रेन छूटने पर जमन टिकट लौटाने चले गए। तभी रेलवे स्टेशन गेट पर खड़े बाइक सवार ने महिला पर छींटाकशी शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपी ने अपने कई साथियों को इकट्ठा कर लिया और मारपीट शुरू कर दी। विवाद में इमरान को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। मामला सीमा विवाद के बीच फंसा रहा। महिला से जुड़ा अपराध होने के चलते सदर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मिथलेश समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। विवेचना के दौरान सीसी कैमरे खंगाले गए, जिसमें विवाद स्टेशन क्षेत्र में होना दिख रहा है। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि घटना जीआरपी क्षेत्र में हुई है। इसलिए केस को जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है।