{"_id":"6a2ee7c4f62185babe0e777c","slug":"property-dispute-complaint-filed-against-mother-in-law-and-brother-in-law-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-176155-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संपति का विवाद, सास और देवर पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संपति का विवाद, सास और देवर पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में सिविल लाइंस मोहल्ला बाडूजई निवासी राखी अरोड़ा ने अपनी सास कैलाश रानी अरोड़ा व देवर अमित अरोड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि एक आवासीय भवन को लेकर सास कैलाश रानी अरोड़ा के मध्य विवाद का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय ने उनके पक्ष में 13 जनवरी 2025 को अंतरिम आदेश दिया था। इसके बाद न्यायालय ने 18 मई को वह आदेश निरस्त कर दिया। तब न्यायालय के समक्ष अपील प्रस्तुत की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने 11 जून को संरक्षण आदेश को अग्रिम आदेश तक प्रभावी कर दिया।
जानकारी होने पर प्रतिवादी कैलाश रानी अरोड़ा व उनके पुत्र अमित अरोड़ा का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि 12 जून की शाम पांच बजे उनके कर्मचारी रामाधार के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही ससुर पूरन लाल अरोड़ा के आवासीय कक्ष की चाबी छीन ली गई।
विज्ञापन
परिसर में लगे सीसी कैमरों के तार तोड़ दिए गए। आशंका है कि मां-बेटे किसी भी समय ससुर पूरन लाल अरोड़ा के कक्ष में रखे सामान को हटाने, गायब करने, क्षतिग्रस्त करने का प्रयास कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।