सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Monsoon approaching... measures to save the biodiversity park are inadequate.

Shahjahanpur News: बरसात नजदीक... जैव विविधता पार्क को बचाने के उपाय नाकाफी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Monsoon approaching... measures to save the biodiversity park are inadequate.
शिवओम सक्सेना, पार्षद मक्कू बजरिया। - फोटो : gbd
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरसात नजदीक है लेकिन न्यू ककरा सिटी में नगर निगम की ओर से करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए जैव विविधता पार्क को बाढ़ से बचाने के इंतजाम अब तक धरातल पर नहीं उतरे हैं। नगर निगम कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग से 13 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर लंबा बांध बनवा रहा है लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। वहीं, पार्क में सांप व अन्य जहरीले जंतु होने की वजह से बहुत कम लोग सैर करने जाते हैं।

वर्ष 2019 में नगर निगम ने न्यू ककरा सिटी में जैव विविधता पार्क की नींव रखी थी। पार्क में औषधीय पेड़ लगाए गए थे। गर्रा नदी के किनारे होने के कारण पिछले वर्ष जुलाई में आई बाढ़ से पार्क उजड़ गया था। वर्तमान में नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न प्रजाति के 10 हजार से अधिक पेड़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 16 एकड़ में बने पार्क में बड़ी-बड़ी झाड़ियां होने की वजह से सांप और जहरीले कीड़ों का खतरा रहता है। कुछ गिने-चुने लोग ही सुबह के समय पार्क में घूमने जाते हैं। बाढ़ आने के बाद नगर निगम और प्रशासन की ओर से फैसला किया गया कि नदी की तरफ बांध बनाया जाएगा। इसकी कार्ययोजना भी तैयार हो गई, लेकिन अब तक बांध का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

--
लोगों की बात
शासन की ओर से 1300 मीटर लंबा बांध बनाने के लिए स्वीकृति मिल गई। 20 करोड़ की लागत से बरुआ नाला तक बांध बनाने की कार्ययोजना तैयार हो गई है। बांध बनने से बाढ़ से नुकसान नहीं होगा।

-शिवओम सक्सेना, पार्षद मक्कू बजरिया।

--
पार्क की देखभाल के लिए मालियों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे पार्क में झाड़ियों की कटाई-छंटाई हो सके। इससे सांप-कीड़ों की संख्या भी कम होगी। पार्क आने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी।
- लिटिल ठाकुर, माली पार्क
--
जैव विविधता पार्क में गर्रा नदी की तरफ बांध बनाने की कार्ययोजना तैयार हो गई है। जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा। इससे बाढ़ का असर पार्क पर नहीं पड़ेगा।
-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

शिवओम सक्सेना, पार्षद मक्कू बजरिया।

शिवओम सक्सेना, पार्षद मक्कू बजरिया।- फोटो : gbd

शिवओम सक्सेना, पार्षद मक्कू बजरिया।

शिवओम सक्सेना, पार्षद मक्कू बजरिया।- फोटो : gbd

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed