शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल की बृहस्पतिवार को बहादुरगंज स्थित कार्यालय पर कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में नौ अगस्त को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में होने जा रहे 45वें व्यापारी सम्मेलन में जनपद की हिस्सेदारी की रूपरेखा तैयार की गई।
निर्णय किया गया कि कम से कम 25 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। सभी नौ अगस्त को सुबह पांच बजे कारों से गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली प्रस्थान करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस सम्मेलन में दो से तीन कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। बैठक में एक राष्ट्र-एक टैक्स, ऑनलाइन ट्रेडिंग से व्यापारियों को नुकसान आदि समस्याओं पर ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री नाजिम खान, नगर महामंत्री अतुल गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नीरज अगर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद