{"_id":"69ac0a3b6e87f449ab00d227","slug":"eight-booked-for-dowry-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-167283-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दहेज के लिए हत्या का आरोप, आठ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दहेज के लिए हत्या का आरोप, आठ पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मार्च को फंदे से लटका मिला था ऊषा देवी का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। थाना सदर बाजार के गांव मऊ बासक निवासी नंदराम ने पुत्री की दहेज के लिए हत्या के आरोप में दामाद सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नंदराम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्री ऊषा देवी की शादी छह वर्ष पूर्व गांव रहदेवा निवासी राजीव कुमार से की थी। दामाद राजीव, राजीव के पिता श्याम बाबू, बड़ा भाई संजू, छोटा भाई गुड्डू, नेत्रपाल, मां रामश्री, ननद रिंकी और सुनीता दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर ऊषा देवी को प्रताड़ित करते थे।
उन्होंने तीन वर्ष पहले दामाद को मकान बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए थे। पुत्री ने मायके आने पर बताया था कि राजीव के किसी अन्य लड़की से संबंध हो गए हैं और पूरा परिवार मिलकर राजीव की दूसरी शादी करना चाहता है।
आरोप लगाया कि पांच मार्च की रात आरोपियों ने पुत्री को पीटा और फंदे से लटकाकर हत्या कर दी। घटनाक्रम को पुत्री के बच्चों चांदनी और रितिक ने देखा है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos