सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eight lakh voters found to be duplicates; verification process begins.

Shahjahanpur News: आठ लाख मतदाता निकले डुप्लीकेट, सत्यापन शुरू

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh voters found to be duplicates; verification process begins.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंचायत चुनाव के लिए चल रहे पुनरीक्षण अभियान में 7,92,225 मतदाता डुप्लीकेट चिह्नित किए गए हैं। इनके एक के अलावा दूसरे स्थान पर भी मतदाता सूची में नाम हैं। डुप्लीकेट मतदाताओं की बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। 20 फरवरी तक यह कार्य किया जाएगा। इसके बाद दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 28 मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी।
Trending Videos

पंचायत चुनाव के लिए 11 जुलाई 2025 को पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान जनपद की 1068 ग्राम पंचायतों में 18,41,974 मतदाता थे। पुनरीक्षण अभियान के बाद 23 दिसंबर को अनंतिम सूची जारी की गई थी। जनपद में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 19,49,509 हो गई। इसमें 7,92,225 मतदाता डुप्लीकेट निकले हैं। इनके एक जगह से अधिक वोट हैं। जनपद में 1469 बीएलओ को डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के लिए लगाया गया है। वे घर-घर जाकर डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इनकी निगरानी एसडीएम और तहसीलदार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ग्राम पंचायतों की स्थिति
-जनपद में कुल ग्राम पंचायत 1068
- वर्ष 2021 में मतदाताओं की संख्या 1841974
- 39476 मतदाताओं के नाम में किया गया संशोधन
- 163837 मतदाताओं के नाम काटे गए
- 107535 मतदाताओं के नाम जोड़े गए
- कुल मतदाताओं की संख्या 1949509
- डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या 792225
--
अप्रैल में चुनाव की संभावना, तेजी से हो रहा काम
पंचायत चुनाव अप्रैल में होने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते प्रशासन पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि एसआईआर से पंचायत का कार्य प्रभावित हो रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के संशोधन के कार्य में लगे हैं। अधिकारी इनके कार्याें की निगरानी कर रहे हैं। 28 मार्च को अंतिम सूची जारी होने के बाद प्रक्रिया तेज होने की संभावना है।
--
महिला और युवा मतदाताओं की रहेगी अहम भूमिका
पंचायत चुनाव में महिलाओं और युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। महिलाओं और युवाओं को अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवारों ने बिसात बिछाना शुरू कर दी है। उम्मीदवार अपने परिवार की महिलाओं को भी चुनाव की तैयारियों में लगा दिया है। महिलाएं मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुट गई हैं।
--
डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन का कार्य चल रहा है। 20 फरवरी तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 28 मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी।
- राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed