फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Expansion joint of the Hardoi bypass flyover now damaged.

Shahjahanpur News: अब हरदोई बाइपास के फ्लाईओवर पुल का एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त

Sat, 15 Aug 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Expansion joint of the Hardoi bypass flyover now damaged.
लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर बने ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट की हो रही मरम्मत। संवाद - फोटो : Archive
रोजा। गर्रा पुल के बाद अब लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हरदोई बाइपास चौराहा के फ्लाईओवर पुल का एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी एक लेन बंद कर दी गई है, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

इस फ्लाईओवर पुल का निर्माण हुए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है। कुछ दिन पहले इसे बनाकर यातायात के लिए खोला गया था। इतने कम समय में ही दूसरे पुल का एक्सपेंशन ज्वाइंट का कमजोर हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता और इस कार्य में एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की निगरानी सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले ही इसी हाईवे पर बरेली मोड़ बाइपास के आगे गर्रा पुल का एक्सपेंशन ज्वाइंट कमजोर होने के बाद कई दिन तक एक लेन बंद रखी गई थी। मरम्मत के बावजूद गर्रा पुल पर यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका है। अब दूसरे पुल के जोड़ में आई इस खराबी ने कार्यदायी संस्था की लापरवाही उजागर कर दी है। वहीं यातायात व्यवस्था चरमराने के साथ ही हादसे होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों सावन माह में कांवड़ यात्राएं निकलने से हाईवे पर कांवड़ियों और वाहनों का भारी दबाव है। ऐसे व्यस्त समय में फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजरते समय वाहनों के हादसे का शिकार होने का खतरा बना हुआ है। गति धीमी होने से पुल पर बार-बार जाम की स्थिति भी बन रही है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एनएचएआई के कक्ष निरीक्षक अधिकारी इंद्रेश यादव ने बताया कि हरदोई बाइपास ओवरब्रिज पर एक्सपेंशन ज्वाइंट टूटा नहीं है। उसमें आई तकनीकी खराबी दूर कराने के लिए मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है और जल्द ही यातायात सुचारु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed