फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganga water level stable at Bhainsar Dam; flood conditions persist in riverside villages.

Shahjahanpur News: भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर स्थिर, तटीय गांवों में बाढ़ के हालात कायम

Sat, 15 Aug 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level stable at Bhainsar Dam; flood conditions persist in riverside villages.
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। कलान के भैंसार बांंध पर गंगा का जलस्तर बीते 24 घंटों से स्थिर है, लेकिन तटवर्ती करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को शुक्रवार को भी बाढ़ से राहत नहीं मिल सकी है। जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे पर पानी तेजी से कम हो रहा है, लेकिन गंगा के आसपास दोनों किनारों पर बसे गांवों के संपर्क मार्ग और खेतों की फसलें डूबी हुई हैं। गांवों के आसपास भर चुके पानी को निकलने का रास्ता नहीं मिलने से ग्रामीणों का आवागमन कठिन बना हुआ है और लोगों की दिनचर्या अव्यवस्थित हो गई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग शारदा नहर खंड के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार शुक्रवार को भी भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर 143.35 मीटरगेज पर स्थिर रहा। हालांकि, वहां गंगा अभी खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे बह रही है, लेकिन तटीय गांवों के निचले इलाकों में पानी भर जाने से डूबे हुए हैं।
विज्ञापन

पैलानी उत्तरी, इस्लामनगर, आजादनगर, मस्जिदनगला आदि आधा दर्जन ऐसे गांव हैं, जहां संपर्क मार्ग सहित गलियों में भी कई दिनों से भरा पानी सड़ांध पैदा करने लगा है। खेतों के पास दुर्गंध आने से किसान धान, गन्ना, बाजरा आदि डूबी हुई फसलें सड़ने की आशंका से परेशान हैं। इन गांवों के पालतू पशुओं के लिए आसपास हरा चारा भी नहींं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमसाबाद स्टेट हाईवे पर चौरा गांव के पास सड़क की निचाई कम होने से वहां से अब भी करीब 40 मीटर दायरे में आधा फुट पानी बह रहा है। तहसीलदार स्रजित कुमार निगम के अनुसार गंगा में 24 घंटे से पानी नहीं बढ़ा है। इसलिए गांवों के आसपास भरा पानी जल्द सिमट जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed