{"_id":"6a7b7473af86e253380e6059","slug":"farmer-dies-of-electric-shock-from-short-circuited-water-pump-cable-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-181450-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पानी के मोटर के शार्ट केबल से करंट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पानी के मोटर के शार्ट केबल से करंट लगने से किसान की मौत
विज्ञापन
संग्राम सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। तिलहर क्षेत्र के गांव बंथरा में मंगलवार सुबह खेत पर पानी के मोटर के शार्ट केबल से करंट लगने से किसान संग्राम सिंह (50) की मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने और फोन रिसीव न होने पर परिजनों ने खेत पर जाकर तलाश की। वहां पानी के मोटर के पास फसल में उनका शव पड़ा मिला।
परिजनों के अनुसार, संग्राम सिंह मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत पर गए थे। करीब साढ़े दस बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल की, जो रिसीव नहीं हुई। इससे परिजनों को चिंता हुई। बेटा रचित खेत पर पहुंचा तो वहां संग्राम सिंह की बाइक खड़ी मिली, लेकिन वह नजर नहीं आए। इसके बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों की मदद से उनकी तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद वह मोटर के पास फसल में वह पड़े मिले।
परिजनों ने आशंका जताई कि पानी के मोटर के शार्ट केबल से करंट लगने के कारण उनकी मौत हुई। परिजनों के मुताबिक, संग्राम सिंह धार्मिक प्रवृत्ति के थे। रविवार को एकादशी, सोमवार को सावन के दूसरे सोमवार और मंगलवार को शिवतेरस का व्रत रखा था। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुनीता सिंह बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
बड़ा बेटा संचित ग्वालियर में बैंक में कार्यरत है, जबकि रचित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। बेटी निधि बीएड कर रही है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
करंट से युवक की मौत के मामले में तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट
मीरानपुर कटरा। ग्राम भनपुरा निवासी विनोद मौर्य (35) की रविवार शाम करंट लगने से हुई मौत के मामले में उनकी पत्नी शांति देवी ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शांति देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति रविवार शाम करीब छह बजे धान की फसल में खाद डालकर घर लौट रहे थे। गांव के रामशंकर, ओमकार और रामलाल के खेत के रास्ते में ट्यूबवेल का तार टूटकर पड़ा था। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। रास्ते से गुजरते समय विनोद करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।
परिजन उन्हें तत्काल ग्राम आलमपुर स्थित एक नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेज दिया। सोमवार को पत्नी शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने रामशंकर, ओमकार और रामलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कटरा पुलिस जांच कर रही है।