फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Five points identified on the Ganga Expressway where animals could stray onto the road.

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर पशुओं के घुसने वाले पांच कट चिह्नित

Wed, 12 Aug 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Five points identified on the Ganga Expressway where animals could stray onto the road.
गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करते एडीएम व अन्य अधिकारी। स्रोत: प्रशासन - फोटो : Samvad
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे पर छुट्टा पशुओं के घूमने की लगातार मिल रही शिकायतों पर एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने मंगलवार को यूपीडा के अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया। कलक्टरगंज स्थित टोल प्लाजा से लेकर मदनापुर क्षेत्र के गांव पीरू स्थित हवाई पट्टी तक करीब 12 किमी क्षेत्र में पांच कट पाए गए। यहां से छुट्टा पशुओं के घुसने की आशंका अधिक है। कटों को बंद कराने का काम यूपीडा ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एक्सप्रेसवे की सुरक्षा के लिए बनी पक्की दीवार कई स्थानों पर टूटी या क्षतिग्रस्त मिली और कई स्थानों पर एक्सप्रेसवे नीचा होने के कारण जानवरों के चढ़ जाने का अनुमान लगाया गया। एडीएम ने मौके पर मौजूद अडानी ग्रुप के अधिकारियों को सभी क्षतिग्रस्त दीवारों की तत्काल मरम्मत कराने और जहां एक्सप्रेसवे अपेक्षाकृत नीचा है, वहां बनी सुरक्षा दीवार की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम ने मौके पर मौजूद जलालाबाद, मदनापुर व जैतीपुर के बीडीओ को एक्सप्रेसवे पर मौजूद पशुओं को पकड़वाने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। गंगा एक्सप्रेसवे पर इस क्षेत्र में अधिकारियों के निरीक्षण वाली दूरी के बीच ही सबसे ज्यादा पशु देखे जाने की शिकायत मिलती रही है। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अनुराग दुबे, ईओ एचएन उपाध्याय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गंगा एक्सप्रेस-वे पर छुट्टा पशुओं के घूमने की शिकायत मिल रही थी। इनसे हादसा होने का खतरा रहता है। ऐसे पांच कट चिह्नित किए गए हैं। यूपीडा के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इनको तत्काल बंद कराया जाए। टीम ने कट बंद करने का काम शुरू कर दिया है।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed