Shahjahanpur News: करंट लगने से पांच साल बच्चे की मौत, परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम, हंगामा
शाहजहांपुर के कांट में मंगलवार को बिजली के खंभे के सपोर्ट तार में करंट उतरने से पांच वर्षीय अमन की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाईवे पर शव रखकर जाम लगाया। पुलिस ने जाम खुलवाया। मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला मरहैया में मंगलवार सुबह बिजली के खंभे से सपोर्ट तार में उतरे करंट से पांच वर्षीय अमन की मौत हो गई। घटना के बाद बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने दोपहर में लिपुलेख भिंड हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
मेहनत मजदूरी करने वाले फुरकान का पांच वर्षीय बेटा अमन मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच वह बिजली के खंभे के पास पहुंचा और स्पोर्ट के लिए लगाए गए तार को छू लिया। उसमें करंट उतरने से अमन झटपटाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसे किसी तरह तार से छुड़ाया गया। परिवार के लोग उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम
मामले में मृतक के पिता फुरकान की ओर से थाने में संविदा कर्मी समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन ने हाईवे पर थाने के सामने लगा दिया। परिजन अवर अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब दस मिनट तक जाम लगा रहा। उसके बाद लोगों को सड़क से हटाकर जाम खुलवा दिया गया।