सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Capitals defeated the Knight Riders in the final.

Shahjahanpur News: फाइनल में कैपिटल्स ने नाइटराइडर्स को हराया

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The Capitals defeated the Knight Riders in the final.
निगोही प्रीमिलयर लीग में ट्रॉफी के साथ जश्न मनाती विजेता टीम। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
निगोही। पुवायां मार्ग पर एक राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग के तहत हुए क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में कैपिटल्स की टीम ने रोमांचक प्रदर्शन करते हुए नाइटराइडर्स को 11 रनों से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 134 रन बनाए। असद अंसारी ने महज 18 गेंद पर 37 रनों की पारी खेली और अली वारिस ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए। अंतिम ओवरों में सुशील भास्कर ने मात्र चार गेंदों में तीन छक्कों की मदद से नाबाद 17 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। नाइटराइडर्स की तरफ से रुद्र ने गेंदबाजी करते हुए 23 रन और प्रदीप ने 34 रन देकर दो-दो व कामरान ने 19 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में नाइटराइडर्स की टीम निर्धारित दस ओवर में तीन विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। नाइटराइडर्स के रुद्र ने कप्तानी पारी खेलते हुए मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और मात्र 32 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। दूसरे छोर पर कामरान ने भी 19 गेंद में 40 रन बनाए। अंत में अभिषेक चार गेंदों में आठ रन बनाकर नाबाद रहे। कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की। सुशील भास्कर ने 14 रन, असद ने 20 रन और परवेज खां ने 35 रन देकर एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

मैच में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कैपिटल्स के असद अंसारी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। टूर्नामेंट में रुद्र वर्मा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किए गए। इसी क्रम में नदीम उर्फ मुन्ना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। मुख्य अतिथि आयोजक जीशान रजा खां ने विजेता टीम के कप्तान सोहराब खां को ट्रॉफी सौंपी और उप विजेता टीम को भी पुरस्कृत कर क्रिकेटर्स का हौसला बढ़ाया। लीग के अध्यक्ष दीप सिंह जोंटी, सुधीर सिंह, अमित राठौर, अनिल कुमार, आकिब ख़ां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed