{"_id":"6a398f9e22c67c7068064eb4","slug":"members-submitted-proposals-for-development-works-at-the-kshetra-panchayat-meeting-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-176896-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने दिए विकास कार्य के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने दिए विकास कार्य के प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निगोही। विकास खंड कार्यालय परिसर स्थित डबाकरा भवन में सोमवार को दोपहर ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई। इस मौके पर कई बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख को अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के प्रस्ताव देकर उन्हें कार्ययोजना में शामिल कराने का अनुरोध किया।
ब्लॉक प्रमुख ने सभी प्रस्ताव स्वीकार करते हुए सदस्यों को आश्वस्त किया कि क्रमवार सभी सदस्यों के प्रस्तावों के अनुरूप कार्य कराए जाएंगे। इससे पहले बैठक का संचालन करते हुए खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने गत बैठक की कार्ययोजना और एजेंडा पढ़कर सुनाया। पिछली कार्ययोजना का सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर अनुमोदन किया।
बाद में एजेंडे के अनुसार राजकीय नलकूपों की खराब स्थिति, समाज कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं, विद्युत आपूर्ति में सुधार, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, आंगनबाड़ी कार्यक्रम, सर्वशिक्षा अभियान आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में श्याम नारायण मिश्रा, केपी कन्नौजिया, अजय पाल सिंह, बादाम सिंह, हरपाल सिंह, शाहिद अंसारी , फिरोज खां, जयवीर सिंह, मदन पाल वर्मा आदि मौजूद रहे।