सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   five-year-old boy died after being electrocuted by a power pole family blocked road in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: करंट लगने से पांच साल बच्चे की मौत, परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम, हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 23 Jun 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के कांट में मंगलवार को बिजली के खंभे के सपोर्ट तार में करंट उतरने से पांच वर्षीय अमन की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाईवे पर शव रखकर जाम लगाया। पुलिस ने जाम खुलवाया। मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

five-year-old boy died after being electrocuted by a power pole family blocked road in Shahjahanpur
बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : संंवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला मरहैया में मंगलवार सुबह बिजली के खंभे से सपोर्ट तार में उतरे करंट से पांच वर्षीय अमन की मौत हो गई। घटना के बाद बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने दोपहर में लिपुलेख भिंड हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। 



मेहनत मजदूरी करने वाले फुरकान का पांच वर्षीय बेटा अमन मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच वह बिजली के खंभे के पास पहुंचा और स्पोर्ट के लिए लगाए गए तार को छू लिया। उसमें करंट उतरने से अमन झटपटाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसे किसी तरह तार से छुड़ाया गया। परिवार के लोग उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने  मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम 
मामले में मृतक के पिता फुरकान की ओर से थाने में संविदा कर्मी समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन ने हाईवे पर थाने के सामने लगा दिया। परिजन अवर अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब दस मिनट तक जाम लगा रहा। उसके बाद लोगों को सड़क से हटाकर जाम खुलवा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed