{"_id":"6a3a73902a90077c32046b79","slug":"bku-staged-a-protest-against-the-us-trade-deal-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-176963-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भाकियू ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
पुवायां में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसडीएम और सीओ से वार्ता के बाद धरना समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी और राष्ट्रवादी गुट के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर एसडीएम, सीओ से वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
मंगलवार को कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गिल के नेतृत्व में डाक बंगला परिसर में एकत्र हुए। कार्यकर्ता नगर में जुलूस निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद कार्यकर्ता डाक बंगले में धरने पर बैठ गए। भूपेंद्र सिंह गिल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका से प्रस्तावित डील किसानों के खिलाफ है, इससे देश के कृषि क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। डील हुई तो किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगा। ट्रेड डील किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है।
एसडीएम सदानंद सरोज और सीओ प्रवीण मलिक ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसान नेताओं से वार्ता की और स्थानीय स्तर की समस्याओं की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरना-प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव, संजय मिश्रा, रमाकांत यादव, हरिपाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।