सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raised several issues, including irregularities in the voter list.

Shahjahanpur News: मतदाता सूची में गड़बड़ी समेत कई मुद्दों को उठाया

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Raised several issues, including irregularities in the voter list.
कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते सपा के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा के शिष्टमंडल ने डीएम से मुलाकात कर जनता से जुड़े कई मुद्दों को उठाया। ककराखुर्द में बिजली के जर्जर खंभे, तारीन जलालनगर में अधूरे नाले व मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत की गई।


जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि जिले की जनता अनेक समस्याओं से जूझ रही है। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी व कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। बताया कि मतदाता सूची में लगातार गड़बड़ी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र मतदाताओं के नाम काट दिए गए। डबल वोट, मृतकों के नाम सूची में बने रहना व अन्य अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, अतिउल्ला सिद्दीकी, संजीव कुमार वर्मा, जीवेंद्र कुमार वाजपेयी, शाहाब खान, शाहनवाज इदरीसी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed